फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son murder his father on prevented him Intoxication

नशा करने से रोका तो नाबालिग ने चाकू से गोदकर की पिता की हत्या

Thu, 01 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Son murder his father on  prevented  him Intoxication
Murder

बाहरी दिल्ली के विजय विहार थाना इलाके में नशा लेने से मना करने पर नाबालिग बेटे ने पिता की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग बेटे को पकड़ लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिहार निवासी सुरेंद्र (42) यहां बुद्ध विहार फेज-दो विजय विहार में परिवार के साथ रहता था। परिवार में तीन बेटे, एक बेटी व पत्नी है। 
विज्ञापन


सुरेंद्र का 16 वर्षीय छोटा बेटा सोनू (बदला हुआ नाम) पढ़ाई नहीं करता है और नशे का आदी है। वह स्लोचन (पंचर बनाने में काम आने वाला केमिकल) का नशा करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा

Son murder his father on  prevented  him Intoxication
पु‌लिस - फोटो : file photo

मंगलवार रात को पिता ने सोनू को स्लोचन लेने से मना कर दिया। जब सोनू नहीं माना तो सुरेंद्र ने स्लोचन को छिपा दिया। इससे सोनू आग बबूला हो गया। जब सुरेंद्र छत पर चले गए तो वह भी पीछे-पीछे चला गया और बहस करने लगा। 

यहां भी स्लोचन देने से मना करते ही सोनू ने सुरेंद्र पर रसोई में प्रयोग होने वाले चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सोनू ने कुल पांच से छह बार चाकू मारे थे।

सुरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विजय विहार थाना पुलिस ने सोनू को बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया, जहां से उसे  बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed