फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son in law shot BJP leader in wife's nature doubt

'एक शक' ने कराई बीजेपी नेता की हत्या

Mon, 24 Mar 2014 08:23 AM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
Son in law shot BJP leader in wife's nature doubt

लोकसभा चुनाव से पहले हिंसा की खबरे आने लगी हैं। दिल्ली से सटे साहिबाबाद में बीजेपी नेता चौधरी धर्मवीर को उन्हीं के दामाद सुनील ने गोली मार हत्या कर दी है।

विज्ञापन


धर्मवीर साहिबाबाद के गरिमा गार्डन कॉलोनी के रहने वाले हैं। वो पार्टी के वार्ड अध्यक्ष भी थे। दामाद के गोली मारने के बाद घरवालों ने धर्मवीर को गंभीर अवस्था में जीटीबी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद गोली मारने वाले दामाद सुनील ने साहिबाबाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

पत्नी से गंदा काम कराए जाने का शक

Son in law shot BJP leader in wife's nature doubt

साहिबाबाद के गरिमा गार्डन में भाजपा नेता की हत्या के पीछे दामाद का अपनी पत्नी पर शक करना सबसे बड़ा कारण बनकर सामने आ रहा है।

पुलिस जांच में पता चला है कि शादी के सिर्फ दो साल बाद से ही दोनों परिवारों में विवाद शुरू हो गया था। आरोपी सुनील अपनी पत्नी पर शक करता था।

पिता धर्मवीर ने बेटी का पक्ष लिया तो आखिरकार 18 साल बाद शक से शुरू हुए गुस्से में आकर सुनील ने अपने ससुर की हत्या कर दी।

भाजपा नेता ने 8 महीने से बेटी को रोक रखा था

Son in law shot BJP leader in wife's nature doubt

एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया पता चला है कि आरोपी की पत्नी मंजू पिछले करीब आठ माह से अपने पिता धर्मवीर के घर ही रह रही थी।

यह पहली बार नहीं था। वह इससे पहले भी कई बार मायके में काफी दिनों तक रुकती थी। शुरुआत में सुनील को लगा कि उसकी पत्नी का उसके साथ मन नहीं लगता, इसलिए मायके चली जाती है। लेकिन बाद में उसे इस बात का शक हो गया कि उसकी पत्नी से मायके में जिस्मफरोसी कराई जा रही है।

हालांकि पत्नी का कहना है कि वह पति से परेशान होकर वह मायके आती थी। शादी के दो साल बाद से ही पति की शक करने की आदत से परेशान होकर वह अमूमन मायके आ जाया करती थी।

विज्ञापन

1 महीने पहले ही पुलिस ने दी थी चेतावनी

Son in law shot BJP leader in wife's nature doubt

आरोप है कि आरोपी सुनील पत्नी से भी मारपीट करता था। ऐसे में जब पिता धर्मवीर ने सुनील को रोका तो वह उन्हें दुश्मन मानने लगा।

पुलिस के मुताबिक, हर 2-4 माह में दोनों के बीच मारपीट और मामूली झगड़े होते थे। करीब एक माह पहले जब दोनों के बीच विवाद हुआ तो ससुर धर्मवीर ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी थी।

पुलिस ने सुनील को चेतावनी देकर छोड़ा था। इसके बाद से वह ससुर से बेहद नाराज था। शनिवार को जब धर्मवीर ने बेटी को सुनील के साथ भेजने से इंकार किया तो उसने गुस्से में आकर अपने सास से मारपीट की और ससुर की हत्या कर दी।

लेकिन ये सनसनीखेज आरोप कुछ और ही बयां करते हैं

Son in law shot BJP leader in wife's nature doubt
सुनील ने अपने ससुर धर्मवीर पर बेटी मंजू को जबरन रोकने के अलावा भी कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उसका कहना है नेता अपनी बेटी से अपने घर में ही जिस्मफरोसी कराते हैं।

हालांकि पुलिस इनकी जांच कर रही है। वहीं समाजशास्त्री डा. दीपक वर्मा ने बताया कि काम की भागदौड़ में लोग परिवार को समय नहीं दे पाते।

काम की टेंशन में साथी पर शक जैसी चीजें होने लगती हैं। इसके बाद इसका आपसी निपटारा नहीं होने पर विवाद बढ़ते हैं। गुस्सा आने पर लोग इस प्रकार के कदम उठा लेते हैं।

ये परिवार को मारने की कुछ सनसनीखेज घटनाएं

Son in law shot BJP leader in wife's nature doubt

06 मार्च 2013: इंदिरापुरम की रेल विहार सोसायटी में पत्नी ने पति की हथौड़ों से पीटकर की हत्या।

20 नवंबर 2013: ऑरेंज काउंटी में हैंडलूम उद्यमी ने पत्नी और बेटे को गोली मार खुद भी की आत्महत्या।

20 अक्टूबर 2013: लोनी में गृह क्लेश में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या।

5 जून 2013: शिप्रा सनिसिटी में पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, पत्नी गंभीर घायल।

30 जुलाई 2013: शालीमार गार्डन में दहेज लोभी पति ने पत्नी को जलाकर मारा।

22 सितंबर 2011: महाराजपुर में पति ने गृहक्लेश में पत्नी का गला रेतकर की हत्या।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed