{"_id":"57659c0b4f1c1b244b11b85c","slug":"son-in-law-of-assault-cases-on-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद की मारपीट से ससुर की मौत के मामले पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद की मारपीट से ससुर की मौत के मामले पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
मौत
जीटीबी एंक्लेव इलाके में वुमन सेल में पेशी के दौरान हुए झगड़े में ससुर को मुक्का मारने वाले दामाद और अन्य के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की मानें, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ससुर मनोज (45) की मौत सिर में अंदरूनी चोट लगने की वजह से हुई। इसी आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी दामाद पवन अपने साथियों के साथ फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मनोज परिवार के साथ डी-1 नंद नगरी में रहता था। वर्ष 2012 में मनोज ने अपनी बेटी नेहा की शादी एमएस पार्क निवासी पवन से की थी।
शादी के कुछ ही दिनों बाद नेहा को पवन व उसके परिजनों ने परेशान करना शुरू कर दिया। करीब दो माह पूर्व मनोज ने वुमन सेल में मामले की शिकायत की थी। बुधवार को उसकी तारीख थी।
विज्ञापन
नेहा अपने पिता के साथ आई थी, जबकि पवन अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा था। तारीख के बाद बाहर निकलने पर पवन ने मनोज पर हमला कर दिया, जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई थी।