{"_id":"56f13ba04f1c1bd857f14d25","slug":"software-engineer-robbed-at-knifepoint","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर से चाकू की नोंक पर लूट, पिटाई कर कैब से बाहर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से चाकू की नोंक पर लूट, पिटाई कर कैब से बाहर फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लूटपाट की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ बदमाशों के आगे पुलिस बेबस है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर से चाकू की नोक पर कैब सवार बदमाशों ने लूट की।
विज्ञापन
इंजीनियर ने लूट का विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई करने के बाद बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला भी किया जहां उसके हाथ और गर्दन पर चोट आई है। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने उसे कैब से बाहर ममूरा चौक पर फेंक कर फरार हो गए। न्यू कोंडली, दिल्ली निवासी कुलदीप एक एमएनसी (मल्टी नेशनल कंपनी) में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सोमवार रात वह ऑफिस से रात करीब पौने 12 बजे बाहर निकले।
विज्ञापन
फेस-3 थाना अंतर्गत वजीदपुर पेट्रोल पंप के पास खड़े हो कर वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी वहां एक कैब आ कर रुका। चालक ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने कैब में बैठा लिया। कैब में पहले से दो अन्य बदमाश बैठे हुए थे।
विज्ञापन
लूट के बाद ममूरा चौंक फेंका
क्राइम
कैब चालक अपने उन दोनों साथियों के साथ कैब में चाकू की नोक पर कुलदीप से लूट की। कुलदीप ने जब उनका विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई करने के बाद चाकू से हमला कर दिया।
कुलदीप ने बताया कि बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों ने उनसे तीन हजार रुपए, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और दो मोबाइल लूटने के बाद कैब से बाहर ममूरा चौक पर फेंक कर फरार हो गए।
उन्होंने एक राहगीर की सहायता ली और उनके मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। जहां मौके पर पीसीआर वैन आई मगर उनकी रिपोर्ट दर्ज करने व बदमाशों को पकड़ने के बजाय उन्हें घर जाने के लिए बोला और सुबह थाने आने की सलाह दी।
यह नेक सलाह देने के बाद पीसीआर लेकर पुलिसकर्मी चले गए। घायल कुलदीप किसी तरह अस्पताल पहुंचा और अपना उपचार करा कर घर गया। मगंलवार सुबह वह फेस-3 थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। हालांकि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।