फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   snatching with woman officer of coal ministry

पर्स तो छीना ही, हाथ भी तोड़ गए लुटेरे

Wed, 16 Apr 2014 01:06 AM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
snatching with woman officer of coal ministry

दिल्ली के प्रशांत विहार में मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने कोयला मंत्रालय में तैनात महिला अधिकारी से झपटमारी की।

विज्ञापन


पीड़िता रीता बंसल (57) ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर रिक्शे से गिरा दिया। इससे उनका दायां हाथ टूट गया। इस बीच बदमाश उनका पर्स लेकर भाग गए।

वारदात को बदमाशों ने पुलिस पोस्ट के पास अंजाम दिया। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस नहीं ले गई हॉस्पिटल

snatching with woman officer of coal ministry

रोहिणी सेक्टर-11 निवासी रीता कोयला मंत्रालय में सहायक लेखा नियंत्रक हैं। मंगलवार को वह मेट्रो से घर लौट रही थीं। रिठाला मेट्रो स्टेशन पर उन्होंने रिक्शा किया।

जब रिक्शा आकृति स्टूडियो के पास पहुंचा तो पलसर बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनसे पर्स छीनने का प्रयास किया। रीता के विरोध करने पर झपटमारों ने उन्हें धक्का देकर रिक्शे से नीचे गिरा दिया। फिर बदमाश पर्स लेकर फरार हो गए।

कुछ ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल ले जाने की भी जहमत नहीं उठाई। वे खुद ही उनको निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed