{"_id":"583d00c44f1c1b9345de5be4","slug":"snatching-with-du-student-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुख्यालय के पास डीयू की छात्रा से झपटमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुख्यालय के पास डीयू की छात्रा से झपटमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Nov 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
अति व्यस्त रहने वाले आईटीओ चौक पर रविवार दिनदहाड़े डीयू की छात्रा के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश छात्रा की सोने की चेन और पर्स छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
छात्रा से लूट की वारदात पुलिस मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर हुई। प्रियंका (24) की शिकायत पर आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता की मानें तो पर्स में उसका मोबाइल, तीन हजार रुपये, डेबिट कार्ड व कॉलेज का आईकार्ड था।
विज्ञापन