{"_id":"574475e24f1c1b2f2d6909ff","slug":"sms-first-wife-was-shot-the-secret-death-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने से पहले पत्नी को किया था एसएमएस, मौत पर गहराया राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारने से पहले पत्नी को किया था एसएमएस, मौत पर गहराया राज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 25 May 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
मृत देह
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पी-थ्री गोल चक्कर के पास एक प्रापर्टी डीलर को गोली लगने से पहले उसने पत्नी को एसएमएस किया था। पुलिस इस मामले में पारिवारिक कलह के बाद स्वयं को गोली मारने और आत्महत्या के प्रयास का मामला बता रही है।
विज्ञापन
हालांकि, मौके पर हथियार के न मिलने से मामला संदिग्ध मानकर कासना थाना पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। पी-3 सेक्टर स्थित आनंद आश्रय सोयायटी के निवासी नितिन शर्मा प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं।
विज्ञापन
उसे सोमवार को पी-थ्री गोल चक्कर के समीप एक कार में गोली लगी हुई अवस्था में पाई गई है। गोली उसके सिर में दायीं ओर लगी थी और कार के छत को छेद कर निकल गई थी। पुलिस का कहना है कि जिस समय नितिन को कार से बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन
उस दौरान कार के सीसें अंदर से बंद थे। ऐसे में पुलिस आत्महत्या का प्रयास की आशंका जता रही है।वहीं, नितिन ने गोली लगने के बाद स्वयं अपने मित्र को फोन कर जानकारी दी है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी गोली लगने के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस मामले में आत्महत्या की आशंका जता रही है। परिजनों ने भी मामले में कोई शिकायत नही दी है। खास बात यह है कि यदि नितिन आत्महत्या का प्रयास किया था तो उसके पास से पिस्टल बरामद होनी चाहिए थी।