{"_id":"980980ca7b461ea3b5338d8b22afab41","slug":"smack-in-loni-children-being-bikwai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी में बच्चों से बिकवाई जा रही स्मैक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोनी में बच्चों से बिकवाई जा रही स्मैक
अमर उजाला, लोनी
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र में नशे के सौदागर बच्चों से स्मैक बिकवा रहे हैं, ताकि पुलिस से बच सकें। यह सनसनीखेज खुलासा मंगलवार को हुआ, जब पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को पकड़ा। तस्करों का एक साथी भागा हुआ है।
विज्ञापन
लोनी बार्डर थाना एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में खुर्जा निवासी साजिद और आर्य नगर निवासी रहमान हैं।
पुलिस का दावा है कि रहमान ने खुलासा किया है कि उनका गैंग बच्चों से मादक पदार्थों स्मैक आदि की बिक्री करा रहा था। इनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
साथ ही इस तरह के गैंगों से जुड़े अन्य तस्करों को भी तलाशा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि लोनी में लंबे समय से बच्चों से मादक पदार्थ बिकवाए जा रहे थे, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
अब पुलिस ने एक्शन लिया है। एसएचओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि बच्चों से स्मैक बिकवाई जा रही है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि तीन लोग हैं, जो ऐसा कर रहे हैं। उनमें से दो को पकड़ लिया गया है।