{"_id":"f5ee5080ed49010fd4da9b9555b2e086","slug":"sleeping-man-crushed-under-innova","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक करते वक्त सोते युवक पर चढ़ा दी इनोवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैक करते वक्त सोते युवक पर चढ़ा दी इनोवा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 01 Jun 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-49 के बारात घर के अहाते में शुक्रवार रात सो रहे 25 वर्षीय युवक पर इनोवा कार चढ़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बरौला गांव स्थित बारात घर के अहाते में 25 वर्षीय मोहर्रम पुत्र अख्तर काम करता था।
गर्मी होने के कारण वह अहाते में जमीन पर सो रहा था। बारात घर में प्रतिदिन पास में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी इनोवा कार खड़ी करता था।
यह भी पढ़ें: घर से कॉलेज के लिए निकली लेकिन लौटी नहीं बेटी
हमेशा की तरह इनोवा चालक वहां कार खड़ी करने आया। गहरी नींद में होने के कारण मुहर्रम वहां से उठ नहीं सका।
इधर चालक कार को सही जगह लगाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान बैक करते समय कार मोहर्रम के ऊपर चढ़ गई।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।