{"_id":"5a9bd6404f1c1b05738ba762","slug":"six-year-old-girl-child-raped-at-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":" छह वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी-करना पड़ा ऑपरेशन, फिलहाल हालात खतरे से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी-करना पड़ा ऑपरेशन, फिलहाल हालात खतरे से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 04 Mar 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल के गांव कोंडल में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बेहोशी की हालात में सिविल अस्पताल दाखिल कराई गई बच्ची की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे नल्लहड़ (नूंह) के लिए रेफर कर दिया। नल्लहड़ मेडिकल में बच्ची का ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि बच्ची को होश आ गया है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। वह अभी डरी-सहमी हुई है। उसे अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गांव कोंडल में छह वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। बच्ची के शोर को सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था। बेहोशी की हालात में बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। गांव निवासी एक युवक ने बताया कि शुक्रवार को धुल्हेंडी पर गांव में नाच-गाने के कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि उसी समय गांव का रहने वाला सुनील सिंह बच्ची को उठाकर ले गया और कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूरी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।