{"_id":"432fe4a76a35153bc6876d969a0f1679","slug":"six-thefts-in-gurgaon-within-24-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का आतंक: 24 घंटे में नॉनस्टाप चोरियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों का आतंक: 24 घंटे में नॉनस्टाप चोरियां
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 03 Jun 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में पुलिस की सख्ती के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीते 24 घंटे में अलग-अलग जगह पर हुई चोरी की छह वारदातों ने साबित कर दिया कि वे पुलिस से काफी आगे है।
विज्ञापन
इन वारदातों में चोरों ने फ्लैट से लेकर घरों में चोरी करते हुए लाखों की नकदी समेत सामान पार कर दिया। आधा दर्जन मामले सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में आ गई है। जिसमें किसी गिरोह की आशंका के मद्देनजर जांच पड़ताल की जा रही है हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगे है।
विज्ञापन
पहली वारदात
सेक्टर पांच थाना क्षेत्र में चोरी की वारदाते कम नहीं हो पा रही है। लक्ष्मण विहार में चोरों ने बीती रात सुनय वर्मा के घर का ताला तोड़कर लाखों की ज्वैलरी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दूसरी वारदात
बीते 24 घंटे में लक्ष्मण विहार के बाद सेक्टर पांच के हाउस नंबर 79 में चोरों ने निशाना बनाया। घर में परिवार के मौजूद होने के बावजूद बेखौफ चोरों ने बड़े ही शातिराना तरीके से लैपटॉप समेत कीमती सामान पार कर दिया। सुबह इसकी सूचना मिलने पर पीड़ित विवेक कुमार ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
तीसरी वारदात
सिटी थाना क्षेत्र में भी चोरों ने मदनपुरी कॉलोनी में एक घर को निशाना बनाया। आत्म चावला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया चोरों ने उसके मकान से लाखों के जेवरात समेत कीमती सामान पार कर दिया। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
चौथी वारदात
24 घंटे में चोरी की चौथी वारदात सेक्टर-9ए में हुई। यहां के हाउस नंबर 861 में चोरों ने सुनसान घर में घुसकर कीमती ज्वैलरी समेत नकदी उड़ा लिया। मकान मे रहने वाले राकेश कुमार के वापस आने पर उन्हें सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
पांचवीं वारदात
फर्रूखनगर में एक ही रात में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए 40 हजार नकदी के अलावा जेवरात चोरी कर लिए। गांव महचाना निवासी अजीत यादव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जिसमें चोरों ने उसके और पड़ोसी सत्य स्वरुप के मकान में चोरी की।