फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   six militants stormed the prison after police remand

आईएस के छह आतंकी पहुंचे जेल, पुलिस ने रिमांड के बाद पेश किया कोर्ट में

Fri, 13 May 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
six militants stormed the prison after police remand
जेल

आईएस के छह कथित आतंकियों को तीन दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकियों से पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड लिया था। दिल्ली पुलिस ने आतंकियों को आईएस से रिश्तों के संदेह में गिरफ्तार किया था। मामले की जांच बाद में एनआईए को सौंप दी गई थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, विशेष एनआईए जज अमरनाथ ने मो. अजीमुशान, मो. ओसामा, अखलाक उर रहमान, मिराज, मोहसिन इब्राहिम सैयद को 10 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। एक अन्य आरोपी मो. मुश्ताक शेख को अदालत ने 19 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन


शेख की हिरासत के 90 दिन 19 मई को पूरे हो जाएंगे।  एनआईए ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कहा कि इनसे पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। इसलिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए। एनआईए ने कहा था कि इन आरोपियों से लखनऊ व देवबंद में आईएस के अन्य सदस्यों से हुई मुलाकात व साजिश के संबंध में कई सवाल पूछे जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed