फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   six men raped a mother in front of her daughter

बेटी के सामने ही मां के साथ किया गैंगरेप, ये था पूरा मामला

Thu, 01 Feb 2018 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर Updated Thu, 01 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
six men raped a mother in front of her daughter
gangrape

मोदीपोन पुलिस चौकी क्षेत्र में घर में घुसकर छह लोगों ने दलित महिला से उसकी बेटी के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया। दबंगों ने उसकी बेटी से भी छेड़छाड़ की। घटना 25 जनवरी की है।

विज्ञापन


पुलिस ने नामजद रिपोर्ट अगले दिन दर्ज कर ली थी, लेकिन वह अब तक मामले को दबाए रही। मोदीपोन पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला परिवार सहित रहती है। उसका पति नोएडा की एक कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के अनुसार, गांव के ही कुछ लड़के उसकी बेटी से आए दिन छेड़छाड़ करते थे। बेटी के बताने पर उसने आरोपियों के घर में जाकर शिकायत की। उसके बाद पिछली 25 जनवरी को छह लोग उसके घर में घुस आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मेडिकल जांच करने से कर रही इनकार

six men raped a mother in front of her daughter
gangrape

उन्होंने बेटी के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने अगले दिन कोतवाली में गांव के ही अतुल, राजन, अशोक, संजय, मनोज और उदय के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एएसपी रवि कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन अब वह मेडिकल जांच कराने से इंकार कर रही है। उधर, एसएसपी हरि नारायण सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। 

वारदात में प्रधान का भाई और चौकीदार का बेटा शामिल
चौकी प्रभारी सोमपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों और महिला के परिवार के बीच खुन्नस चल रही है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर चोरी व मारपीट में रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। पीड़िता ने अब जिन छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है, उनमें वर्तमान प्रधान का भाई और चौकीदार का बेटा भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed