फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   six catering workers died of suffocation in van due to this mistake

वैन में दम घुटने से छह कैटरिंग कर्मियों की मौत, कर दी थी ये बड़ी लापरवाही

Wed, 29 Nov 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Nov 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
six catering workers died of suffocation in van due to this mistake
six people died in this canter - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली कैंट इलाके में एक शादी समारोह में गए छह कै टरिंग कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। समारोह समाप्त होने के बाद सभी कर्मी कैटरिंग वैन में तंदूर जलाकर सो गए थे। मंगलवार दोपहर सुपरवाइजर निर्मल के आने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि केंद्रीय विद्यालय नंबर चार के परिसर में छह लोग कै टरिंग वैन में अचेत पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि शाम करीब चार बजे इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मरने वालों की शिनाख्त उत्तराखंड के रूद्रपुर निवासी अमित, पंकज, अनिल, नेपाल निवासी कमल और नांगलोई चंदन विहार निवासी दीपचंद व अवधलाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सभी विकासपुरी के गुरुप्रीत कैटरिंग के कर्मचारी थे। सोमवार रात कैंट के माल रोड पर शादी समारोह में काम करने के बाद सभी केंद्रीय विद्यालय चार के पास एक अन्य शादी समारोह में काम करने के लिए आए थे।


देर रात वैन में सोने के लिए चले गए। ठंड की वजह से कर्मचारियों ने जलते हुए तंदूर को वैन में रख लिया औैर वैन को बंद कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दम घुटने की वजह से सभी की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed