भाभी ने कुल्हाड़ी से काट दी ननद की नाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी-छोटी बातों में भी लोग रिश्तों को खून से रंगने से नहीं चूकते और अपनों को ऐसे जख्म दे देते हैं जो कभी न भरने वाले होते हैं।
गुड़गांव से सटे मेवात में ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें भाभी ने मामूली सी बात पर अपनी ही ननद की नाक काट दी।
अचानक हुए हमले से ननद ने खुद को बचाने की कोशिश तो की लेकिन अपनी नाक गवां बैठी।
पति से हो चुका है तलाक
पति से तलाक होने के बाद अपने पिता के घर पहुंची एक महिला को उसकी भाभी ने ऐसा जख्म दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
रविवार को भादस गांव में भाभी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से अपनी ननद की नाक काट दी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
भादस गांव में रहने वाली पीड़िता हकमीना का विवाह 2003 में कलसाडा राजस्थान हुआ था। विवाह के तीन साल बाद उसका तलाक हो गया। आठ साल से वह अपने मायके में बेटी के साथ रह रही है।
गर्दन पर मारी कुल्हाड़ी लगी इस जगह
रविवार सुबह उसकी बकरी भाभी की बकरी का चारा खा गई। भाभी ने पहले तो बकरी को खूब मारा, जब हकमीना ने ऐतराज किया तो उसे मारने के लिये कुल्हाड़ी लेकर दौड़ पड़ी।
भाभी ने हकमीना की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हकमीना ने अपनी गर्दन तो बचा ली लेकिन कुल्हाड़ी से उसकी नाक पर लग गई, जिससे उसकी आधी नाक कट गई।
पड़ोसियों ने हकमीना को तुरंत मांडीखेडा के अल-आफिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
भाभी से थी दुश्मनी
हकमीना ने बताया कि उसके पिता का इंतकाल हो चुका है। उसके दो भाई हैं जो ट्रक ड्राईवर हैं और कई-कई महीने बाद घर लौटते हैं।
उसकी एक भाभी उसके साथ दुश्मनी रखती है। इसलिए वह अलग रहती है। हकमीना ने कहा कि उसे तनिक भी भरोसा नहीं था कि उसकी भाभी ऐसा भी कर सकती है।
फिलहाल हकमीना का इलाज दिल्ली में चल रहा है।