{"_id":"574043934f1c1b8b20ac7215","slug":"sister-in-law-after-the-rape-dowry-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने दहेज उत्पीड़न के बाद बहु से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने दहेज उत्पीड़न के बाद बहु से किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 22 May 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
महिला से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मरने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ससुर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रेवाड़ी की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शादी पांच माह पहले बासलांबी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शुरू में तो सब कुछ ठीक था लेकिन अचानक विवाहिता ने रेवाड़ी पुलिस की महिला सेल में पहुंची और अपने ससुर और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दी। जांच अधिकारी ने बताया कि चार मई को पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि शादी के एक माह बाद ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
मामला गुडग़ांव जिले के बिलासपुर क्षेत्र का था। ऐसे में रेवाड़ी पुलिस ने बिलासपुर थाने को रेफर कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पति,ससुर समेत अन्य को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन