{"_id":"f1ecfc1d2f42df1911d74d74838c1628","slug":"signature-society-theft-in-two-flats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नेचर सोसायटी के दो फ्लैटों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिग्नेचर सोसायटी के दो फ्लैटों में चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन की सिग्नेचर सोसायटी में चोरों ने दिनदहाड़े दो फ्लैट के ताले तोड़कर ढाई लाख की नगदी और करीब तीन लाख रुपये की ज्वैलरी चुरा ली। शाम को लौटने पर फ्लैट मालिकों को वारदात का पता चला।
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिग्नेचर होम सोसायटी के टी-1-21 और 24 में मनीष अग्रवाल और प्रताप सिंह परिवार सहित रहते है। मनीष निजी बैंक कर्मचारी है और प्रताप सिंह नोएडा स्थित निजी कंपनी में तैनात है।
विज्ञापन
मनीष ने बताया कि सोमवार को वह ड्यूटी पर गए थे, उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। चोर मेन गेट तोड़क र अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखी करीब दो लाख की नगदी और दो लाख की ज्वैलरी ले कर फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रताप सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ जमीन की रजिस्ट्री करने गए थे। दोपहर बाद घर लौटे तो चोरी का पता चला। चोर अलमारी में रखी करीब 50 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी साथ ले गए।
थाना सिहानी गेट के एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।