{"_id":"5810b73f4f1c1bac52bc2428","slug":"sights-standard-girl-rape-and-made-mms-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, धमकाकर दो बार फिर किया रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, धमकाकर दो बार फिर किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार (15) लड़की एक निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। पुलिस को पीड़ित मां ने बताया कि शीतला माता मंदिर के पास रहने वाला एक लड़का 27 सितंबर को उसकी बेटी को बाइक पर बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया।
विज्ञापन
आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही कहा कि वह उसकी फोटो इंटरनेट पर वायरल कर देगा।
विज्ञापन
डर के कारण बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने बीच में दो बार और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।