{"_id":"93e5b55463eb68c54461f368e4de626c","slug":"shot-to-resist-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लड़की को छेड़ा, फिर परिवार वालों को गोली मार दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले लड़की को छेड़ा, फिर परिवार वालों को गोली मार दी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Feb 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौली इलाके में शुक्रवार रात युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर प्रॉपर्टी डीलरों के कई पीएसओ ने चार लोगों को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गोलियां दोनों तरफ से चली थीं। कुछ लोगों के पास लाइसेंसी हथियार भी थे।
विज्ञापन
दरअसल पीएसओ ने संजीव के जानकार परमजीत उर्फ मोटा के परिवार में से किसी युवती को एक ऐसा अपशब्द कह दिया, जो लड़की के घर वालों को बर्दाश्त नहीं हुआ।
उसके बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। वहां सात से आठ राउंड गोलियां चलने की बात कही जा रही है। गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर के एक साथी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बारात में डिस्को करते वक्त चले तमंचे
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जायसवाल ने बताया कि गोली मारकर भागते दो आरोपियों सोनीपत निवासी विजय और सन्नी को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महरौली की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर संजीव उर्फ संजू की जय अंबे नाम से दुकान है। उसका पीएसओ सन्नी है। दूसरे प्रॉपर्टी डीलर का पीएसओ विजयपाल है।
दरअसल पीएसओ ने संजीव के जानकार परमजीत उर्फ मोटा के परिवार में से किसी युवती को अपशब्द कह दिए। परमजीत ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन शाम को फिर झगड़ा हो गया।
यह भी पढ़ें: ‘मेरे सामने ही भाई की गर्दन काट दी’
पीएसओ विजय और सन्नी समेत अन्य लोगों ने गोलियां चला दीं। इससे परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप, राकेश और अशोक घायल हो गए।
इसके बाद विजयपाल व सन्नी ने वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की इनोवा हथियारों के बल पर छीन ली और भागने लगे। नेबसराय थानाध्यक्ष संजय भारद्वाज ने सरकारी जिप्सी से पीछा कर इन्हें दबोच लिया।