फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shot dead aunt in loni.

कटिया डालने के विवाद में बुआ की गोली मारकर हत्या

Fri, 22 Aug 2014 01:18 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Fri, 22 Aug 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shot dead aunt in loni.

मोहल्ला गोरी पट्टी में बृहस्पतिवार रात विद्युत लाइन से कटिया डालने के विवाद में युवक ने बुआ की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को गुमराह कर क्रास केस बनाने के लिए आरोपी ने खुद की बाजू में भी गोली मार ली और निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि गोरी पट्टी में जुबैर और इंतजार के मकान आसपास हैं। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे जुबैर विद्युत लाइन से कटिया डाल रहा था।

इंतजार की पत्नी अनवरी बेगम ने अपने मकान के सामने कटिया डालने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान जुबैर ने तमंचे से गोली चला दी, जो अनवरी के सिर में जा लगी।
विज्ञापन


अनवरी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वह रिश्ते में जुबैर की बुआ लगती है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

इसी दौरान जुबैर ने खुद की बायीं बाजू में भी गोली मार ली और पुलिस को गुमराह कर इसका आरोप मृतका पक्ष पर लगाने लगाया। जुबैर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जुबैर को निजी अस्पताल में ही हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि घटना की एक वजह ये भी सामने आ रही है कि अनवरी का पति कटिया डाल रहा था, जिससे विद्युत तार हिल गया और जुबैर के घर की लाइट चली गई। इस पर दोनों का विवाद हो गया और जुबैर ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed