फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SHO carrying four suspects to police station, they kidnapped him

चार संदिग्धों को थाने ले जा रहा था एसएचओ, युवकों ने रास्ते से किया अगवा

Fri, 01 Jul 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 01 Jul 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
SHO carrying four suspects to police station, they  kidnapped him
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

सेक्टर 29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र के संदिग्ध मामले में लापता होने का डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण ने खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि एसीपी कार्यालय के पास चार संदिग्ध युवक घूम रहे थे।

विज्ञापन


जिनको कार में बैठने का निर्देश देते हुए एचएचओ ने उन्हें थाने चलने को कहा था जिस पर उन्होंने इंस्पेक्टर को अगवा कर लिया। देर रात इंस्पेक्टर को घायल अवस्था में होडल से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि थाना प्रभारी सेक्टर 29 सुरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को बारह बजे से संदिग्ध हालत में लापता हो गये थे। पुलिस ने छानबीन के बाद उसे होडल के पास से बरामद किया है। बदमाशों ने उनकी स्विफ्ट कार व दो मोबाइल भी लूट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी कार्यालय के आसपास घूम रहे थे युवक

SHO carrying four suspects to police station, they  kidnapped him

डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण के अनुसार इंस्पेक्टर सुरेंद्र अपनी प्राइवेट कार संख्या एचआर-19 एफ-0222 से डीसीपी कार्यालय के लिए निकला था। वहां से वह लोगों से मुलाकात कर 12 बजे वापस आ रहे थे। अचानक देखा कि चार अज्ञात युवक संदिग्ध हालत में एसीपी कार्यालय के आसपास घूम रहे हैं।

जिस पर उन्होंने उनसे पूछताछ की। मामला संदिग्ध होने पर उन्होंने तीनों बदमाशों को कार में बैठ कर थाने चलने की बात कही। तीनों बदमाश एसएचओ के साथ कार में तो बैठ गए मगर आगे जाकर उन्होंने थाना प्रभारी को गन प्वाइंट पर ले लिया। पहले बदमाश उनको पाली चौक के पास ले गए। जहां से उनको पलवल रोड पर ले गए।

​बदमाश उनकी पिटाई कर कार व मोबाइल लेकर चले गए। पहले वह किसी तरह पास के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी। गुड़गांव पुलिस तलाशती हुई उनके पास पहुंची। सेक्टर 29 थाना प्रभारी के बयान पर थाना पुलिस ने चार अज्ञात पर अपहरण, लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed