फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual abuse case on jnu student union president and join secretary

छात्रसंघ अध्यक्ष, संयुक्त सचिव पर यौन प्रताड़ना का आरोप

Tue, 29 Jul 2014 10:22 AM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
sexual abuse case on jnu student union president and join secretary

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष अकबर चौधरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी सरफराज हामिद पर कैंपस की एक छात्रा ने जीएस कैश में यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शिकायत के बाद जीएस कैश ने आरोपी छात्र नेताओं को नोटिस भेजा है। आरोपी छात्र नेताओं का कहना है कि यदि जांच कमेटी गठित होगी तो वे छात्रसंघ समेत आइसा के पदों से भी इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन


कैंपस में महिला कर्मियों और छात्राओं की शिकायतों को निपटाने के लिए बनाई गई जीएस कैश कमेटी के समक्ष 24 जुलाई को एमए की छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जबरन मुझे पकड़ा और घसीटते हुए ले गए'

sexual abuse case on jnu student union president and join secretary

इसमें कहा गया है कि दोनों आरोपियों ने उसका हाथ जबरदस्ती पकड़ा और घसीटते हुए ले गए। उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और अपशब्द भी कहे गए।

मामले का खुलासा 27 जुलाई को हुआ है, जब जीएस कैश कमेटी की ओर से दोनों छात्रों को नोटिस मिला। इसमें उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।

नोटिस के आधार पर 28 जुलाई को दोनों छात्रों ने अपना पक्ष साफ कर दिया है। इसके बाद कैंपस में अब पोस्टर वार समेत राजनीति भी गरमा गई है।

कहीं ये पॉलिटकल मामला तो नही?

sexual abuse case on jnu student union president and join secretary

दोनों छात्रों की ओर से सोमवार को कैंपस में पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा है कि उन्हें इस घटना ने परेशान किया है। वे छात्रों के हितों के लिए काम करने में आगे रहते हैं।

छात्रा के साथ उन्होंने कोई गलत व्यवहार नहीं किया है। यदि जांच कमेटी बनती है तो वे अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

आइसा पीयूष ने बताया कि जीएस कैश का नोटिस मिलने के बाद दोनों छात्रों ने अपना पक्ष कमेटी के समक्ष रख दिया है। छात्रा पहले आइसा से जुड़ी थी और बाद में एनएसयूआई ज्वाइन कर लिया था। यदि जीएस कैश कमेटी जांच बैठाती है तो पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed