स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे इस घिनौने काम की खुल गई पोल, पुलिस ने दिमाग लगाकर यूं दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-5 क्षेत्र में चल रहे स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-5 थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के भगत सिंह चौक के पास सीएमएस कॉम्पलेक्स में 3डे स्पा सेंटर है। यहां देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस ने टीम गठित करके यहां नकली ग्राहक भेजा गया।
ग्राहक ने यहां पहुंचकर 2 हजार रुपये में सौदा तय किया। सौदा तय होने के बाद बोगस ग्राहक ने पुलिस को इशारा कर दिया। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यहां मौजूद लोगों को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक यहां कुछ महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली। पुलिस ने यहां से स्पा सेंटर के मैनेजर राजस्थान निवासी चंद्रशेखर, ग्राहक हरीश व 6 महिलाओं को काबू कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में इममोरल ट्रैफिकिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पहले भी हुआ है देह व्यापार का भंडाफोड़
-19 दिसंबर, 2017: सेक्टर-39 के गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के धंधे का सदर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया था।
-10 दिसंबर, 2017: सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शॉपिंग मॉल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था।
-29 जून, 2017: एमजी रोड पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। यहां भी शॉपिंग मॉल में बने स्पा सेंटर में यह धंधा चल रहा था।