फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sex racket case questioning the foreign woman, Sanyal A search of homes

इंटरनेशनल सेक्स रैकेट में विदेशी युवती बनी पहेली, रिटायर्ड कर्नल अभी भी लापता

Sun, 24 Jul 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
Sex racket case questioning the foreign woman, Sanyal A search of homes
- फोटो : अमर उजाला

सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में सामने आए सेक्स व मानव तस्करी के इंटरनेशनल रैकेट मामले में मोरक्को की युवती से लगातार पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


युवती से शनिवार को दूसरे दिन भी पूछताछ की गई। लेकिन अभी तक उसकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है।

दिल्ली पुलिस की एक टीम रिटायर्ड कर्नल अजय अहलावत के खिलाफ डिटेल लेने जयपुर गई है। लेकिन शनिवार शाम तक उसे गिरफ्तार नहीं किया था।

ये भी पढ़ें : अगर सेक्स रैकेट से संबंध हुआ साबित राजनीति से ले लूंगा संन्यास

विदेशी लड़कियों की यात्राओं की जांच करेगी पुलिस

Sex racket case questioning the foreign woman, Sanyal A search of homes
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार सान्याल - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पीएन सान्याल के घर से विदेशी लड़कियों के पासपोर्ट की फोटो कॉपी व अन्य कागजात मिले हैं। 

ऐसे में पुलिस सोमवार को पासपोर्ट ऑफिस जाकर ये देखना चाहती है कि इन विदेशी लड़कियों ने भारत में कब-कब और कहां-कहां यात्रा की है। इस बीच शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली पुलिस ने पीएन सान्याल को सफदरजंग व वसंतकुंज स्थित घर ले गई और तलाशी ली। 

पुलिस ने उसके घर से कुछ और कागजात बरामद किए हैं। पुलिस ने सान्याल के सफदरजंग एंक्लेव स्थित केयर टेकर से भी पूछताछ की है। 

ये भी पढ़ें : इंटरनेशनल सेक्स रैकेट में विदेशी युवती बनी पहेली, रिटायर्ड कर्नल अभी भी लापता
            ‘नौकरी देने के नाम पर बुजुर्गों के साथ मिलकर करता था मेरा रेप, इसलिए मार डाला’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed