फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sex racket busted in Gurgaon

किराये के कमरे में चल रहा था सेक्स रैकेट

Mon, 21 Apr 2014 08:53 AM IST
Updated Mon, 21 Apr 2014 08:53 AM IST
Sex racket busted in Gurgaon

गुड़गांव में किराये के घर मे देह व्यापार का धंधा चला रही चार लड़कियों को एक दलाल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।



इनमें दो लड़कियां भारत और दो लड़कियां नेपाल की रहने वाली हैं। इनके साथ एक दलाल भी जुड़ा हुआ था, जो इनके लिए ग्राहक ढूंढने का काम करता था।

पुलिस के एक तेज-तर्रार एएसआई ने बेहद चालाकी से इस रैकेट का पर्दाफाश किया।

ग्राहक बनकर पहुंचे एएसआई

Sex racket busted in Gurgaon

गुडगांव के सेक्टर 29 में शनिवार रात करी‌ब एक बजे एक तेज-तर्रार एएसआई ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

एएसआई को कुछ लोगों ने बाताया कि यहां किराये के कमरे में कुछ लड़कियां सेक्स रैकेट चला रही हैं। इसके बाद एएसआई पहले वहां ग्राहक बनकर गए।

मामले की पुष्टि होने पर पहले से ही आगाह पुलिस ने छापा मारकर चार लड़कियों समेत एक दलाल को गिरफ्तार कर ‌लिया।

न्यायिक हिरासत में भेजी गईं लड़कियां

Sex racket busted in Gurgaon

गुडगांव के चक्करपुर गांव इलाके में स्थित एक पीजी में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस इन लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी हुई है। इसके अलावा पुलिस ये भी देख रही है कि कहीं यह गोरखधंधा अन्य जगहों पर तो नहीं चल रहा था।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed