सेक्स रैकेट : अहलावत की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, नहीं मिली किसी सांसद की भूमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग एंक्लेव में सामने आए सेक्स व मानव तस्करी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट मामले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे सेवानिवृत्त कर्नल अजय अहलावत को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।
अहलावत के खिलाफ पुलिस को कई अहम सबूत मिल गए हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। दूसरी तरफ इस रैकेट में सांसदों की कोई भूमिका सामने नहीं आई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने बरामद सभी दस्तावेज वेरीफाई कर लिए हैं। पीएन सान्याल से पूछताछ और दस्तावेज की जांच के बाद पुलिस को अजय अहलावत के खिलाफ कई अहम सबूत मिल गए हैं।
आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं पुलिस
गौरतलब है कि रैकेट का पर्दाफाश होने के समय अहलावत पुलिस पूछताछ में शामिल हुआ था। इसके बाद वह फरार हो गया। नोटिस देने के बावजूद वह पुलिस पूछताछ में शामिल नहीं हो रहा है।
दक्षिण जिले की पुलिस टीमें अब आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं, दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने एक बार फिर कहा है कि इस रैकेट में किसी भी सांसद की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की अभी दिल्ली में है और पुलिस के संपर्क में है। वह पूछताछ में सहयोग कर रही है और उससे पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं।