{"_id":"78b0e6a18bc9491c5a20d3e6576c5577","slug":"serial-rapist-targeted-innocent-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो करता था मासूम बच्चियों का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वो करता था मासूम बच्चियों का शिकार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Dec 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में मासूम बच्चियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार हुए सीरियल रेपिस्ट आजाद खान (27) ने पूछताछ में शर्मनाक खुलासा किया है।
विज्ञापन
वह बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के बाद उनके साथ कुकर्म भी करता था। मेडिकल जांच में दुष्कर्म के अलावा कुकर्म होने की भी पुष्टि हुई थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी दुष्कर्म करने के बाद तुगलकाबाद किले के चारों ओर मौजूद झाड़ियों में बच्चियों को घसीटता था। मासूम बच्चियों को दरिंदगी का शिकार बनाने के बाद वह उन्हें सरकारी स्कूल के पास छोड़ देता था। तुगलकाबाद में कालकाजी एक्सटेंशन के पास कई सरकारी स्कूल एक साथ हैं।
विज्ञापन
आरोपी ने जब चार दिसंबर को बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया था उस समय उसके तुगलकाबाद में रहने वाले एक दोस्त ने उसे फोन किया था। मोबाइल सर्विलांस से पुलिस आरोपी के इस दोस्त तक पहुंच गई थी। पुलिस ने जब उसे आरोपी का स्केच दिखाया तो उसने उसकी पहचान कर ली।
विज्ञापन
फिलहाल, आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट की छुट्टियां खत्म होने के बाद पुलिस आरोपी की शिनाख्त परेड कराएगी और उसके बाद उसका पुलिस रिमांड पर लेगी। आरोपी ने पूछताछ में ये भी बताया है कि वह पुलिस से बचने के लिए दिल्ली से बिहार भागा था।