{"_id":"8232ea9e5f03d75763a20c1f30f987fa","slug":"security-guard-got-murdered-in-gurgaon-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय लगा पैर तो कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते समय लगा पैर तो कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 13 Aug 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के बिनौला गांव में मामूली विवाद में तीन लोगों ने अपने साथी गार्ड की हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बिलासपुर एरिया में एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करने वाला नेपाल निवासी महेश सिंह मंगलवार देर रात ड्यूटी से अपने कमरे पर लौटकर आया था।
विज्ञापन
पढ़ें- 1500 के लिए सोती हुई पत्नी का गला दबाया, मौत
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वह अपने 10 साथियों के साथ कमरे पर रहता था। रात को जैसे ही वह सोने जा रहा था मुख्य आरोपी विरेंद्र के पिता राजेंद्र से उसका पैर लग गया। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी बीच विरेंद्र और उसका चाचा सुरेश भी जाग गए।
बहस के लड़ाई का रूप लेने के बाद तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच विरेंद्र ने महेश पर पर खुखरी से हमला कर दिया। इस हमले में महेश की मौके पर ही मौत हो गई। शोर शराबे और वारदात के बाद उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विरेंद्र उसके पिता राजेंद्र और चाचा सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेंद्र कुमार के अनुसार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है अभी तक कोई पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है