{"_id":"3a82a4040aa2580c68266bf306d3639a","slug":"scoundrels-looted-passerby-with-painted-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर लगाकर सफेद पेंट बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेहरे पर लगाकर सफेद पेंट बदमाशों ने लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jun 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के कीर्ति नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात चेहरे पर सफेद पेंट लगाकर चार बदमाशों ने मोहम्मद अब्दुल कलाम (39) से चाकू के बल पर आठ हजार रुपये, एक मोबाइल और दो तोले की सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपी युवकों ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से दरभंगा (बिहार) के बिरौला गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल कलाम वहीं जिला पार्षद सदस्य है। इन दिनों वह नारायणा निवासी दोस्त मिथलेश के पास आया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बस में छात्रा से छेड़छाड़, छोटे भाई को पीटा
विज्ञापन
शनिवार रात अब्दुल बसई दारापुर में रहने वाले दादा-दादी से मिलने के लिए पैदल ही जा रहा था। इस बीच मायापुरी फ्लाईओवर के पास चार युवकों ने उससे लूटपाट की। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत को बताया कि बदमाश अपने चेहरे पर सफेद रंग का पेंट लगा रखा था।
पुलिस ने आशंका जताई कि पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने चेहरे पर पेंट लगाकर वारदात को अंजाम दिया। इस तरह से लूटपाट का यह पहला मामला है।
एक अन्य मामले में करोलबाग में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाला सुनील शनिवार रात कीर्ति नगर एफ ब्लॉक स्थित घर लौट रहा था। घर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग छीनने के बाद उसे धक्का दे दिया।
जब तक सुनील उठकर शोर मचाता, बदमाश फरार हो चुके थे। सुनील ने पुलिस को बताया कि बैग में 40 ग्राम सोना, पांच हजार रुपये और एक कीमती घड़ी थी। कीर्ति नगर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।