{"_id":"6af43b0bf44e191e4da4a911916628e8","slug":"schoolgirl-raped-by-neighbor-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं की छात्रा से पड़ोसी युवक ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं की छात्रा से पड़ोसी युवक ने किया रेप
अमर उजाला, मसूरी
Updated Mon, 21 Apr 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार तड़के पड़ोसी युवक ने 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया। परिजनों के तलाश करने पर छात्रा पड़ोस के ही एक घर में कमरे में बंद मिली। उसकी हाथ-पैर बंधे थे।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की। घायल युवक को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
एसओ मसूरी ने बताया कि छात्रा के परिजनों का आरोप है कि छात्रा तड़के चार बजेघर से निकली थी, लेकिन घंटों तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसे तलाश किया तो सुबह 11 बजे वह पड़ोस में ही एक भूसे के कमरे में बंद मिली।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रा को कमरे से निकाला। छात्रा ने परिजनों को बताया कि पड़ोसी राजकुमार उर्फ गुड्डी ने उसे जबरन अपने घर में खींच लिया। उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे भूसे के कमरे में बंद कर दिया।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। आरोपी खुद को बेकुसूर बता रहा है।