फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School teacher beat by the students

स्कूल के सामने छात्रों ने टीचर को पीटा

Wed, 21 Jan 2015 07:07 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 21 Jan 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
School teacher beat by the students

होमवर्क नहीं करने पर कक्षा में छात्रों पर सख्ती करना टीचर को भारी पड़ गया। स्कूल से बाहर निकलते ही हाईस्कूल के तीन छात्रों ने टीचर को धुन दिया। मामला करहेड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल का है।

विज्ञापन


बुधवार को मौका पाकर तीनों छात्रों ने टीचर को दबोचा लिया और जमकर पीट डाला। टीचर की शिकायत पर पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया, हालांकि माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले शिक्षक ने होमवर्क पूरा नहीं होने पर छात्रों की कक्षा में पिटाई कर दी थी। बुधवार सुबह करीब सात बजे तीनों छात्रों ने स्कूल के बाहर ही टीचर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर का आरोप है कि छात्रों ने उसे पीटा। टीचर ने हिंडन पुलिस चौकी पर तीनों छात्रों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने स्कूल के बाहर से तीनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया।


एसएचओ ने बताया कि छात्रों के परिजन थाने पहुंचे और बच्चों की ओर से माफी मांगी। माता-पिता ने छात्रों को फटकार लगाई। छात्रों ने भी अपनी गलती मानी और भविष्य में शिक्षकों का आदर करने का वादा किया।

इसके बाद पुलिस ने छात्रों को छोड़ दिया। छात्रों और उनके परिजनों के माफी मांगने पर टीचर ने शिकायत वापस ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed