{"_id":"59d6712a4f1c1bf3538b608b","slug":"scared-of-failing-in-three-subjects-so-eloped-from-home-and-found-fainted-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विषय में फेल होने से डर कर स्कूल से भागा, मेरठ में बेहोश मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन विषय में फेल होने से डर कर स्कूल से भागा, मेरठ में बेहोश मिला
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराड़ी इलाके से बुधवार सुबह से लापता 11वीं कक्षा का छात्र बृहस्पतिवार सुबह बेहोशी की हालत में मेरठ रेलवे लाइन के पास मिला। छात्र भूख की वजह से बेहोश हो गया था। जांच में पता चला कि तीन विषय में फेल होने पर वह काफी डर गया था और स्कूल से भाग गया। छात्र के गुमशुदगी की शिकायत बुराड़ी थाने में दर्ज थी। मेरठ पुलिस ने छात्र को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शुुभम (16) पिता देवेंद्र चौहान, मां और बहन पारुल के साथ संत नगर बुराड़ी में रहता है। वह संत निरंकारी स्थित स्कूल में 11 वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता के मुताबिक बुधवार सुबह वह तैयार होकर घर से स्कूल के लिए निकला। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और फिर बुराड़ी थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
देवेंद्र के मुताबिक उसने अपने बेटे का फोटो व अन्य जानकारी वाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया। बृहस्पतिवार सुबह मेरठ निवासी आशीष ने उसे फोन कर बताया कि उसका बेटा मेरठ कैंट रेलवे लाइन फाटक पर दीवार के सहारे बेहोश पड़ा है। वहां की पुलिस ने शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पता चला कि भूख की वजह से वह बेहोश हो गया है। परिवार के सदस्य दिल्ली पुलिस के साथ वहां पहुंचे। मेरठ पुलिस ने सत्यापन करने के बाद शुभम को उसके परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन