{"_id":"a7823f32b1278f093b79cd5f3f6ff5ff","slug":"scam-in-mbbs-admission-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBBS दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
MBBS दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 03 Sep 2014 06:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में छात्रों को बिना एंट्रेंस सीधा एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने डेढ़ महीने में इंटरनेट के माध्यम से कई लोगों को झांसे में लेकर उनसे दो करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपी प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने से पहले ऑफिस बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
इस खुलासे के बाद पुलिस भी सर्तक हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है जिसमें उसके मोबाइल नंबर, कार और दूसरी जानकारियों के आधार पर उसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार ओल्ड गुड़गांव के सेक्टर-14 स्थित एकेडी टावर में पल्स कम्यूनिकेशन नाम से आरोपी अरूण कुमार ने ऑफिस खोली थी।
विज्ञापन
आरोपी ने पूरी तैयारी के साथ इंटरनेट पर विज्ञापन देते हुए मोबाइल से संदेश के द्वारा छात्रों को एमबीबीएस में सीधे दाखिले का ऑफर दिया। जिस पर कई युवक उसके झांसे में फंस गए। पुलिस के अनुसार छात्रों और उनके परिजनो को झांसे में लेने के लिए आरोपी ने अपनी ऑफिस का माहौल भी उसी तरह कायम किया था।
विज्ञापन
करीब चार महीने में उसने रिजर्वेशन कोटे से छात्रों का सीधा एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर 30 से 40 लाख रुपये तक वसूले। जिसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग झांसे में आ गए। फर्जीवाड़ा उस समय खुला जब पिछले महीने एमबीबीएस के प्रवेश परीक्षा का परिणाम आया। लेकिन छात्रों का दाखिला नहीं होने पर जब वे उसके दफ्तर पहुंचने लगे तो आरोपी ऑफिस बंद कर फरार हो गया।
पुलिस के सामने अबतक आई शिकायत के आधार पर करीब दो करोड़ रुपये लेकर फरार होना बताया जा रहा है हालांकि यह रकम और भी बढ़ सकती है। बीती शाम पुलिस ने दिल्ली निवासी आकाश की शिकायत सेक्टर-14 पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ 419/420/467/468/471/120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ताओं में कई बिजनसमैन और व्यापारी भी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई श्रीभगवान ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
यूपी और दिल्ली के दबदबे में फंसे कई
पुलिस के अनुसार आरोपी ने लोगों को राजधानी दिल्ली और यूपी में ऊपर तक जानकारी की बातों का झांसा दिया था। बताया जा रहा है कि कई छात्रों के परिजनों को फीस देने के लिए उसने दिल्ली स्थित उत्तरप्रदेश भवन भी बुलाया। ऊंची पहुंच और जान-पहचान के चक्कर में कई और लोग उसके चक्कर में फंस गए।