फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satendra Bhatti gang arrested two shooter.

सतेंद्र भाटी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Mon, 09 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Satendra Bhatti gang arrested two shooter.
परचून व्यापारी कृष्ण कुमार गोयल हत्याकांड में सतेंद्र भाटी के दो शूटरों राकेश और मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों इनायतपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


रंगदारी न देने पर व्यापारी की दुकान में घुसकर तीन अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। एसपी देहात राकेश पांडे ने बताया कि दोनों को डासना में खाकी वाली पुलिया से पकड़ा गया।
विज्ञापन


राकेश दूध का काम करता है और मोहित सब्जी की दुकान चलाता है। मोहित इन दिनों नोएडा में रह रहा था। राकेश पर 17 साल की उम्र में हत्या का केस भी लगा था। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि परचून व्यापारी हत्याकांड में सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

इनके साथी सोनू को पुलिस 19 अक्तूबर को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि सतेंद्र गैंग ने खल चूरी कारोबारी प्रशांत जिंदल और सचित गर्ग से भी रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed