फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saloni case: convict held through shirt patches

सलोनी मर्डर: शर्ट के पैच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Wed, 23 Jul 2014 11:35 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
Saloni case: convict held through shirt patches

नई दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में आरोपी हमलावर नॉर्थ-ईस्ट के युवक अखा सलोनी (29) को दो से ढाई मिनट तक  बेरहमी से पीटते रहे। जब वह अधमरा होकर सड़क पर पड़ा था, उस समय भी उस पर तीन बार हमला किया गया।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से यह बात सामने आई है कि आरोपी शक्ति बसोया ने सलोनी को सबसे ज्यादा पीटा। शक्ति ने उसके शरीर पर लात से कई वार किए। सलोनी के शर्ट के पैच से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने चौथे आरोपी गढ़ी निवासी आजाद चौधरी उर्फ भोला (24) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। भोला पेशे से ड्राइवर है। वारदात के बाद वह गुड़गांव फरार हो गया था। पुलिस पांचवें आरोपी लोकेश उर्फ लवकेश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी ने ‌क‌िया था बचाने का प्रयास

Saloni case: convict held through shirt patches

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सलोनी जब दोस्तों के साथ कोटला मुबारकपुर जा रहा था तो वह सबसे आगे था। इसलिए आरोपियों ने उसको पकड़ लिया। उसके साथी नागेंद्र और डिहे भाग गए।

बताया जा रहा है कि जब शक्ति बसोया सलोनी को पीट रहा था, उस समय दो हमलावर आरोपियों ने सलोनी को बचाने का प्रयास किया।

उन्होंने शक्ति को मारपीट करने से रोकने का प्रयास किया, मगर उसने साथियों की नहीं सुनी और सलोनी पर बेरहमी से वार करता रहा।

सीसीटीवी में देखी आरोपी की शर्ट

Saloni case: convict held through shirt patches

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों को पकड़ने में एसआई विकास राणा और सुशील की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोनों को ही सबसे पहले आरोपियों के बारे में सुराग मिला था। शक्ति बसोया की शर्ट में दूसरे कपड़े का पैच (फैंसी टाइप) लगा हुआ था।

सीसीटीवी फुटेज में शक्ति की शर्ट दिखाई दे रही है। ऐसे में पुलिस ने इस बात की तफ्तीश शुरू की कि इस तरह के फैंसी शर्ट पहनने वाला कोटला मुबारकपुर में कौन रहता है। एसआई विकास राणा को मिली सूचना के बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया।

गौरतलब है कि रविवार की रात करीब ढाई बजे कोटला मुबारकरपुर के नेहरू रोड पर कार सवार हमलावरों ने नॉर्थ ईस्ट के युवक सलोनी की पीटकर-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों गढ़ी निवासी संजय बसोया (24), शांति बसोया (24) और राजू उर्फ बिट्टू (25) को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed