घर के बाहर RTI कार्यकर्ता का मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी कार से भाग गए। परिजनों ने गंभीर हालत में नगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सरेशाम हुई इस हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल हो गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार गांव बनखंडा निवासी मंगत सिंह त्यागी (60) आरटीआई कार्यकर्ता थे। उनकी संस्था दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, यूपी में काम करती है। वह गांव के प्रधान भी रह चुके थे।
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो की मौत
सोमवार शाम वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान कार सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। एक गोली मंगत सिंह के सीने में और एक कनपटी में लगी।
इससे वह लहूलुहान होकर गिर गए।
गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़कर पहुंचे। इसके बाद मंगत सिंह
को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत
घोषित कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार में सवार होकर भाग
गए। पुलिस को जैसे ही इस वारदात की सूचना मिली मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल
की। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।