फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rogues beats delhi police and snatches pistols

बदमाशों ने पुलिस को जमकर पीटा और छीन ली पिस्टल

Mon, 19 May 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 May 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
rogues beats delhi police and snatches pistols

नई दिल्ली के आदर्श नगर में रविवार देर रात बैरीकेड्स लगाकर तलाशी ले रहे पुलिसकर्मियों पर करीब 12 बदमाशों ने गोली चला दी।

विज्ञापन


बदमाशों ने उन्हें लाठी डंडों से भी पीटा और सिपाही की पिस्टल लेकर भाग गए। हमले में एक हवलदार को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भाग रहे चार बदमाशों को दबोच लिया है।

उनके पास से कट्टा और कारतूस मिले हैं। हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिले में वाहन चोरी और सेंधमारी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास आदर्श नगर थाने की पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर रात पिकेट पर हवलदार राजेंद्र और तीन सिपाही दिनेश, शीशराम व अमित मौजूद थे। रात करीब एक बजे पुलिसकर्मियों ने तीन युवकों को देर रात घूमते देखा। उनके पास पहचान पत्र भी नहीं थे। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें  हिदायत देकर छोड़ दिया।

आधे घंटे के बाद तीनों युवक करीब 9-10 लोगों को लेकर स्कूटी, बाइक और आईटेन कार से वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर कट्टे और रिवॉल्वर से फायर कर दिया। गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी।

इसके बाद बदमाशों ने उनको लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने हवलदार राजेंद्र के सिर पर रिवॉल्वर की बट से वार किया और डंडों से बुरी तरह पीटा। इस बीच बदमाशों ने सिपाही अमित की सर्विस पिस्टल छीन ली और हवा में फायरिंग करने लगे।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में गश्त कर रहे अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और भागते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया। उनके कब्जे से कट्टा, कारतूस, स्कूटी और बाइक बरामद हुई है। जबकि अन्य बदमाश सिपाही की पिस्टल लेकर कार में भाग गए।


पकड़े गए बदमाशों की पहचान मूलचंद कॉलोनी निवासी कमल, अरविंद, अनिल कुमार और सुरेंद्र के रूप में हुई है। सभी की उम्र 25 से 27 साल के बीच है। अनिल आदर्श नगर का घोषित बदमाश है और उस पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र का फोर्टिज अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed