फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rogue trader on the cartridge and threw sought extortion threat letter

बदमाश ने कारतूस और धमकी भरा पत्र कारोबारी पर फेंककर मांगी रंगदारी

Wed, 01 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 01 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rogue trader on the cartridge and threw sought extortion threat letter
कारोबारी मनोज भाटी - फोटो : अमर उजाला

स्टील कारोबारी से सुंदर भाटी गिरोह के नाम पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी की दुकान पर मंगलवार सुबह बाइक सवार हेलमेट पहने हुए एक बदमाश आया और कपड़े में कारतूस व धमकी भरा कागज फेंककर फरार हो गया। 

विज्ञापन


फेस-3 थाना अंतर्गत ममूरा में पंजाब नेशनल बैंक की बिल्डिंग में मनोज भाटी का हरीओम स्टील के नाम से भवन निर्माण सामग्री का काम है। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह मनोज दुकान पर बैठा था। 
विज्ञापन


सुबह करीब पौने दस बजे बाइक पर हेलमेट पहने बदमाश आया और पीले कपड़े में लपेटा हुआ कागज व कारतूस फेंककर भाग गया। मनोज ने जब वह कागज उठाया तो उसमें कारतूस लिपटा हुआ था और सुंदर भाटी के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी मनोज का कहना है कि जिस समय उनसे रंगदारी मांगने के लिए पत्र व कारतूस फेंका गया, उस दौरान उनकी दुकान पर उनके दोस्त विवेक शर्मा व अन्य साथी भी बैठे हुए थे। पत्र पढ़ते ही सभी के होश उड़ गए। पत्र व कारतूस फेंकने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस कारोबारी की शिकायत पर बदमाशों की तलाश कर रही है।


यह लिखा है पत्र में
‘मैं सुंदर भाटी गैंग से हूं। हमें मनोज भाटी मालिक हरीओम स्टील से पांच लाख रुपये फिरौती चाहिए। वरना गोली खाने को तैयार रहना और अगले संदेश का इंतजार करना जल्द ही हम बताएंगे कहां पैसे देने हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed