फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roderej brothers murder attempt on the business, there was bang-bang car

रोडरेज में कारोबारी भाइयों पर जानलेवा हमला, टकराते-टकराते बची थी कार 

Thu, 13 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Roderej brothers murder attempt on the business, there was bang-bang car
Fight

आनंद विहार थाने के सामने शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने रोडरेज में कारोबारी भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पिस्टल की बट से पीटने के अलावा चेन व पर्स लूटने के बाद मोबाइल भी तोड़ दिया।

विज्ञापन


पीड़ित रूपेश गौड़ की शिकायत पर आनंद विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपियों की कार का नंबर मिल गया है। पुलिस के मुताबिक, रूपेश गौड़ और इनके भाई ओमशंकर परिवार के साथ जी-26, घोंडली, कृष्णा नगर में रहते हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात को यह एक कार्यक्रम में आनंद विहार गए थे। वहां से देर रात को घर लौटते समय हरगोविंद एंक्लेव के पास टाटा सफारी ने इनकी कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया, दोनों की टक्कर होते-होते बची। टाटा सफारी सवार युवकों ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौच करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर रूपेश ने अपनी कार आनंद विहार थाने के सामने खड़ी कर दी। इसी बीच आरोपी भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने वहां तीन बार रूपेश की कार को टक्कर मारी। रूपेश ने जब इसका विरोध किया, तो युवक गाड़ी से बाहर निकल आए।

बताया जाता है कि गाड़ी में बैठे अन्य युवक शराब पी रहे थे। एक युवक ने रूपेश के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया। अन्य युवक ने उसकी जेब से पर्स निकालने के अलावा गले से सोने की चेन तोड़ ली। 

आरोपियों ने रूपेश के भाई को भी बुरी तरह पीटा। सब कुछ आनंद विहार थाने के सामने हुआ। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने रूपेश का मोबाइल भी तोड़ डाला।


इधर, राहगीर की मदद से रूपेश ने पुलिस को सूचना दी। पीसीआर ने दोनों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed