{"_id":"7dc46fc29a856c0e243bb5b52ed22d17","slug":"robbery-snatch-the-chain-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रॉ में निकला था फ्लैट, खूशी से झूमते हुए जा रही थी तभी...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रॉ में निकला था फ्लैट, खूशी से झूमते हुए जा रही थी तभी...
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 01 Feb 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर गामा-2 में बृहस्पतिवार दोपहर को बाइकर्स एक महिला से चेन छीनकर भाग गए। पीड़िता की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी है। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मूलत: बिहार निवासी विभा सिंह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद वसुंधरा में रहती हैं। हाल ही में ग्रेनो प्राधिकरण में निकली आवासीय योजना में फार्म भरा था। ड्रा में उनका एक फ्लैट निकला था और उसी के संबंध में कुछ दस्तावेज जमा करने के लिए बृहस्पतिवार को प्राधिकरण आई थीं।
विज्ञापन
दोपहर में कागज जमा करने के बाद प्राधिकरण के पास जलपान करने लगीं। उसी समय एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने महिला के गले पर झपट्टा मारा और चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़िता की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छात्र के कमरे से लेपटॉप और नकदी चोरी
अल्फा-दो सेक्टर के आई ब्लाक में रहने वाले बीटैक के छात्र विकास के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार रात को लेपटॉप और पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित की ओर से तहरीर दे दी है। बुधवार को वह नोएडा में अपने दोस्त के घर पर ही रात में रह गया था। तभी चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया।