फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbers snatch the chain of Woman near police headquarter

पुलिस मुख्यालय के पास बदमाशों ने झपटी महिला से चेन

Mon, 06 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
robbers snatch the chain of Woman near  police headquarter
- फोटो : demo pics

बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस मुख्यालय से कुछ दूरी पर ही महिला की चेन झपट ली। पीड़ित महिला ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान पर झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के पास घटना होने की वजह से पुलिस का कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है। पीड़ित महिला की पहचान सरिता के रूप में हुई है। सरिता अपने परिवार के साथ डॉल म्यूजियम आई थी।
विज्ञापन


सरिता दोपहर करीब दो बजे आईटीओ मेट्रो स्टेशन गेट संख्या चार से परिवार के साथ बाहर निकली, इतने में  बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने सरिता के गले से चेन झपट ली। भागते हुए बदमाश को देखकर सरिता व परिवार के अन्य लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सुनसान इलाका होने की वजह से बदमाश भागने में कामयाब हो गए। महिला ने तुरंत घटना की जानकारी सौ नंबर पर दी। सूचना पाकर पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी।


स्थानीय थाना आईपी इस्टेट की पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed