फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbers looted uber taxi, driver was taking rest in taxi

हथियार के बल बदमाशों ने लूटी ली उबर टैक्सी, चालक कर रहा था आराम

Wed, 25 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 25 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
robbers looted uber taxi, driver was taking rest in taxi

रविवार-सोमवार रात करीब 2 बजे पंचगांव चौक के नजदीक ऑल्टो कार में सवार पांच हथियारबंद बदमाशों ने उबर की टैक्सी(स्विफ्ट डिजायर) लूट ली। बदमाशों ने स्विफ्ट का अगला शीशा तोड डाला। इसके बाद कुछ दूरी पर बदमाशों ने कार चालक को सड़क पर फेंक दिया और उसकी कार को लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


मामला थाना बिलासपुर में दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच-6 को सौंपी गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। सांपनकी(पलवल) निवासी जान मोहम्मद उबर की टैक्सी चलाता है।
विज्ञापन


22 व 23 मई की रात वह बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र मेें किसी सवारी को लेकर गया था। रात में करीब 2 बजे वह पंचगांव चौक के पास से टैक्सी को खड़ी कर आराम कर रहा था। इसी दौरान पांच बदमाश ऑल्टो कार में सवार होकर उसके पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने उसे गाड़ी की खिड़की खोलने को कहा, लेकिन उसने नहीं खोली। जिसके बाद बदमाशों ने किसी सामान से उसकी गाड़ी का अगला शीशा तोड़ दिया तथा
हथियार के बल पर गाड़ी का गेट खुलवाकर चालक को साथ लेकर चले गए।

कुछ दूर चलकर बदमाशों ने चालक को सड़क किनारे फेंक दिया तथा सभी बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह चालक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद थाना बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा चालक से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया।


क्राइम ब्रांच 6 को मामले की जिम्मेदारी सौंपी थी। क्राइम यूनिट 6 बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कुछ सुराग मिलने पर लूटी गई गाड़ी को कोटला (नूंह) से बरामद कर लिया गया है तथा आरोपियों में शामिल अलवर जिले के थाना तिजारा के गांव दमदमा निवासी सद्दाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed