फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbers loot out of a shopping mall holding.

लूट की रकम से मॉल में शॉपिंग कर रहे लुटेरे पकड़े

Sat, 13 Feb 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Robbers loot out of a shopping mall holding.
मोहननगर स्थित वर्ल्ड स्क्वायर मॉल में अचानक भारी पुलिसबल पहुंचने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मॉल को चारों ओर से घेरते हुए करीब ढाई घंटे तक कांबिंग कर औद्योगिक क्षेत्र में चार लाख की लूट के दो आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


वे यहां शॉपिंग करने आए थे। इस दौरान पुलिस ने पूरा मॉल खाली करवाकर सबकी तलाशी ली। हालांकि तीन लुटेरे पुलिस को चकमा दे गए।

गौरतलब है कि 4 फरवरी को औद्योगिक क्षेत्र चौकी के पास पल्सर और स्कूटी सवार बदमाश दिनदहाड़े कैश कलेक्शन एजेंट से चार लाख पांच हजार रुपये लूट ले गए थे।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि चार लुटेरे एक अन्य साथी के साथ वर्ल्ड स्क्वायर मॉल में आए हैं। पुलिस ने दोपहर करीब ढाई बजे पूरे मॉल को घेर लिया। इसके बाद मॉल को खाली कराना शुरू किया गया।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान तीन लुटेरे बचकर निकल गए। पुलिस ने दो लुटेरों को धर दबोचा। करीब पांच बजे पूरे मॉल की तलाशी के बाद पुलिस टीम ने कांबिंग अभियान बंद किया। जिसके बाद मॉल को सभी के लिए खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस से मिला लुटेरों का सुराग
सूत्रों की मानें तो घटना के बाद से ही पुलिस लगातार लुटेरों के मोबाइल नंबर ट्रेस कर रही थी। पुलिस का कहना है कि पहले बृहस्पतिवार को भी लुटेरे मॉल आने वाले थे। मगर नहीं आए। शुक्रवार को लुटेरों के पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ली।


भीड़ खदेड़ने को फटकारी लाठी
मॉल के बाहर जुटी भीड़ को किसी घटना से बचाने को मॉल के बाहर भारी पुलिसबल तैनात रहा। इस दौरान कुछ युवक अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। समझाने के बाद भी जब वे नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठियां फटकारीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed