फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   robbers is also criminal records in Romania, had incident in Jaipur

रोमानिया में भी है आपराधिक रिकॉर्ड, विदेशी चोरों ने जयपुर में की थी वारदात

Thu, 21 Jul 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 21 Jul 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
robbers is also criminal records in Romania, had incident in Jaipur
रोमानिया के चोर - फोटो : अमर उजाला

जवाहर कॉलोनी के एक घर और जयपुर में ज्वैलरी शोरूम में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार रोमानियाई नागरिकों का आपराधिक रिकॉर्ड उनके देश में भी है। यह जानकारी सारन थाने में आए रोमानिया के काउंसलेट ने दी।

विज्ञापन


काउंसलेट ने थाना इंचार्ज से भारतीय कानून के तहत गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी ली। इधर, रिमांड पर लिए गए निस्तर, वेल्क जॅनिका और वैदवा एलिन से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


मालूम हो कि 17 जुलाई को कैब से आए सात विदेशी नागरिकों ने गुलशन कुमार तनेजा के यहां रेडीमेड कपड़े खरीदने के नाम पर उनके घर में घुसकर नगदी और जेवर चोरी कर लिए थे। डीएलएफ क्राइम ब्रांच टीम की पड़ताल में पता चला था कि चोरी करने वाले रोमानिया के नागरिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

robbers is also criminal records in Romania, had incident in Jaipur
रोमानिया के चोर - फोटो : अमर उजाला

कैब चालक के जरिये चोरी के इन आरोपियों को बुलाकर हार्डवेयर चौक और प्याली चौक के बीच गिरफ्तार किया था। रोमानिया दूतावास को इन लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं मीरा देल्ला, जैटरन अयाना, मिकलेसकू एलीना और मार्जेल लोरेना को जेल भेज दिया था, जबकि पुरुष साथी निस्तर, वेल्क जॅनिका और वैदवा एलिन को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था।

बुधवार को पुलिस तीनों को उनके होटल के कमरे में लेकर गई और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया। चोरी में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने बुधवार को कब्जे में ले लिया।

सारन थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर मनमोहन ने बताया कि बुधवार को रोमानिया दूतावास से काउंसलेट आए थे। उन्होंने भारतीय दंड प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद बताया कि इन लोगों का रोमानिया में भी अच्छा रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed