फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbers drilled a hole in hotel to steal jewellery

चोरी के लिए होटल से शॉप तक सुरंग!

Wed, 26 Mar 2014 08:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Mar 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
robbers drilled a hole in hotel to steal jewellery

दिल्ली में एक लुटेरे गैंग ने ऐसा कारनामा किया जिसे सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे आप। तीन लुटेरों के एक ग्रुप ने एक ज्वेलरी शॉप को लूटने के लिए होटल के कमरे से दुकान तक सुरंग खोद डाली। बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में पहुंचने के लिए उससे जुड़ी हुई दूसरी दुकान भारत आर्ट गैलरी की दीवार में सेंध लगाई।

विज्ञापन


तीनों ही आरोपियों ने 17 मार्च को होली के मौके पर पहाड़गंज के होटल हरि पियोर्को में कमरा नंबर 117 और 118 को बाकायदा जांचा-परखा भी था। इसके बाद उन्होंने शॉप को लूटने के लिए गैस कटर, ड्रिलिंग मशीन, रॉड, लॉक ब्रेकर और गैस सिलेंडर के इस्तेमाल से सुरंग बना डाली लेकिन होटल में किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी। तोड़फोड़ के दौरान कोई भी हलचल या शोर किसी को भी नहीं सुनाई दिया और न ही किसी ने इस ओर ध्यान दिया।
विज्ञापन

ऐसे हुआ लूट का खुलासा

robbers drilled a hole in hotel to steal jewellery

होटल प्रबंधन ने ‌दिल्ली पुलिस को बताया कि सुरंग का खुलासा तब हुआ जब होटल स्टाफ खाली रूम को चेक करने गया। चेकिंग के दौरान स्टाफ को पता चला कि कमरे की फर्श पर बेड के नीचे एक बड़ा छेद बनाया गया है। लेकिन तब तक तीनों आरोपी वहां से निकल चुके थे। तीनों में से एक की उम्र 30 साल के करीब ‌है जबकि दूसरा 20 व तीसरा नाबालिग 16 साल का है।

प्रबंधन के अनुसार तीनों ने सुबह 4 बजे के आसपास कमरा छोड़ दिया था जबकि पुलिस को शाम 4 बजे इसकी सूचना दी गई। ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि लुटेरों ने 23-24 मार्च की रात ही वहां आखिरी बार तोड़फोड की गई थी।

मजे की बात ये है कि सोमवार को ज्वेलरी शॉप बंद रहती है और इसी बात ने चोरों का हौसला बढ़ा दिया। क्योंकि उन्हें पता था कि जब तक लोगों को लूट की खबर होगी वे लोग वहां से निकल चुके होंगे।

अगर ड्रिल न रुकती तो क्या होता?

robbers drilled a hole in hotel to steal jewellery

यह भी संदेह जताया जा रहा है कि आरोपियों की ओर से पहचान पत्र के तौर पर जमा किया गया ड्राइविंग लाइसेंस भी फर्जी है। तीनों ने दावा किया था कि वे पानीपत के रहने वाले हैं।

फिलहाल ज्वेलरी शॉप से लूटे गए सामान की वास्तविक कीमत नंही पता चल सकी है। दिल्ली पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

लुटेरों ने पहले रैक और दराज में रखी लगभग 500 ग्राम ज्वेलरी उठाई इसके बाद उन्होंने तिजोरी को तोड़ने की भी कोशिश की जिसमें करोड़ों के गहने रखे थे, लेकिन शायद ऐन वक्त पर ड्रिल मशीन धोखा दे गई। इसके बाद तीनों एक रस्सी के सहारे वापस कमरे में आए और मौका देखकर वहां से निकल गए।

विज्ञापन

फो‌रेंसिक टीम ने भी जुटाए सबूत

robbers drilled a hole in hotel to steal jewellery

दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत और सैंपल जुटा लिए हैं साथ ही होटल स्टॉफ, दुकानदारों व आसपास के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

इसके अलावा जांच टीम होटल व आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज भी जांच रही है। इम मामले की जांच डीसीपी (सेंट्रल) आलोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम कर रही है।

पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed