फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   roadways fight case: 2 arrest one absconding

रोडवेज मारपीट मामले में दो गिरफ्तारी एक फरार, दोनों को कोर्ट में किया पेश

Sat, 25 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 25 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
roadways fight case: 2 arrest one absconding
arrest - फोटो : demo

गुरुग्राम में रोडवेज कर्मियों से मारपीट मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक अभी फरार चल रहा है। दोनों युवकों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बतादें कि बृहस्पतिवार शाम को  दौलताबाद फ्लाईओवर के नीचे सिटी बस से एक कार की मामूली टक्कर के बाद कार सवार युवकों  ने सिटी बस के चालक औैर परिचालक से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन


मामला सेक्टर-5 के पुलिस थाने में पहुंच गया।  शुरूआती दौर में सेक्टर-5 पुलिस  ने मामला दर्ज नहीं करने से गुस्साआए कर्मचारियों ने सिटी बसों का देर रात तक चक्का जाम रखा । जिसमें यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना  करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के कर्मचारियों ने डिपो के गेट पर ताला लगा दिया और वहीं बैठकर नारे बाजी करते रहे। देर रात तक  नारेबाजी का दौर चलता रहा। रात के करीब 11 बजे एसीपी राजीव यादव गेट पर बैठे कर्मचारियों को युवकों की गिरफ्तारी व उन पर कार्रवाही करने का आश्वासन दिया तब जाकर कर्मचारियों ने बैठक को समात्म किया।

पुलिस ने ने मानी अपनी गलती
रोडवेज के  कर्मचारियों ने सेक्टर-5 के पुलिस पर दुव्र्यवाहर करने का आरोप लगया  और एसएचओ और एक एएसआई पर कार्रवाही करने की मांग की थी। लेकिन देर रात को रोडवेज अधिकारियों और डिपों  की विभिन यूनियनों के  प्रधान व पुलिस के  आला अधिकारियों के बीच बैठक में पुलिस ने गलती मानकर युवकों पर सख्त कार्रवाही करने आश्वासन दिया।


मारपीट करने वाले कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को ही दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनको शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है तीसरे युवक को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।-अनिल कुमार, एसएचओ पुलिस थाना सेक्टर-5 गुरग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed