{"_id":"58bbf16b4f1c1b5f01e7e64e","slug":"ring-gang-gold-ring-road-turn-brought-real-cross-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छल्ला गिरोह : नकली सोने का छल्ला सड़क पर गिराकर असली कर देते हैं पार, अरेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छल्ला गिरोह : नकली सोने का छल्ला सड़क पर गिराकर असली कर देते हैं पार, अरेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने छल्ला गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सड़क पर सोने का नकली छल्ला गिराकर पीड़ित का मोबाइल उड़ा लेते थे।
विज्ञापन
गिरोह एक दर्जन से ज्यादा लोगों के मोबाइल उड़ा चुका है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी व झपटमारी के छह मोबाइल बरामद किए हैं। डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार, महरौली इलाके में बातों में उलझाकर मोबाइल चोरी व झपटमारी करने की काफी वारदातें सामने आ रही थीं।
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल स्टाफ प्रभारी जीत सिंह की देखरेख में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने चिल्ड्रेन पार्क, लाडो सराय में घेराबंदी कर मो. साजिद उर्फ गुड्डू (31) और मो. फिरोज (38) को गिरफ्तार कर लिया। मो. साजिद के खिलाफ पहले से पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
इस तरह करते थे वारदात
गिरोह में कुल छह सदस्य हैं। एक सदस्य सड़क पर सोने का नकली छल्ला गिरा देता था। फिर जिस व्यक्ति को शिकार बनाते थे उससे पूछता था कि छल्ला उसका है क्या।
उसके मना करने पर गिरोह का दूसरा व्यक्ति पहुंचता और कहता कि छल्ला उसका है। इस बात पर गिरोह के दोनों सदस्य जानबूझकर आपस में लड़ने लग जाते हैं। तभी गिरोह का तीसरा सदस्य आकर पुलिस को फोन करने की बात कर जेब से मोबाइल निकालकर फोन नहीं चलने की एक्टिंग करता था।
इसके बाद पीड़ित का मोबाइल फोन करने के लिए ले लेता था। गिरोह के पहले दोनों सदस्य पीड़ित को जानबूझकर बातों में उलझा लेते थे और तीसरा पीड़ित का मोबाइल लेकर गायब हो जाता था।