फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rigged: tenants burn electricity bills filled landlord

धांधली : किराएदार जलाए बिजली, बिल भरे मकान मालिक

Fri, 20 May 2016 12:31 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 20 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rigged: tenants burn electricity bills filled landlord
बिजली का मीटर में गड़बड़ी

अगर आपका नोएडा में मकान है और उसे आपने किराए पर दे रखा है तो जरा सावधान हो जाएं। चूंकि बिजली विभाग के रीडरों से मिलकर कुछ किराएदारों ने जमकर बिजली फूंकी और बिल मकान मालिकों को भरना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


पिछले करीब पांच माह में इस तरह की 10 शिकायतें विभागीय अफसरों के सामने आई हैं। शहर के  कुछ किराएदार बिजली विभाग के संविदा पर तैनात मीटर रीडरों के साथ मिलकर मकान मालिकों के साथ गड़बड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


जब तक किराएदार मकान में रहते हैं तब तक तो खूब बिजली प्रयोग करने के बाद भी मात्र चार-पांच सौ रुपये ही बिल आता है। यह लोग बिजली कर्मचारियों से मिलकर मीटर को बंद करा देते हैं या फिर कम यूनिट का बिल निकलवा लेते हैं। जिससे बिल तो कम आता है मगर मीटर में यूनिट बढ़ती रहती है। 11 माह या 22 माह के बाद जब किराएदार मकान खाली करके जाता है तो उसके बाद सारी यूनिटों का बिल एक साथ आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भरो 44 व 65 हजार
सेक्टर-115 में मुकेश कुमार ने अपने मकान को बिजली के उपकरण बनाने वाली कंपनी में काम करने वाली तीन लड़कियों को किराए पर दिया था। तीनों ने अपने-अपने कमरे में एयरकंडीश्नर लगाए। खूब बिजली फूंकी। जब 11 माह बाद छोड़कर गईं तो पता चला कि मकान का बिजली का बिल 44 हजार रुपये है।


जबकि जो बिल अदा किए गए थे उनकी रीडिंग कम होने के कारण बिल कम आए थे। इसी तरह दिल्ली निवासी बीसी कक्कड़ का सेक्टर-82 में फ्लैट है, जिसे 22 माह के लिए एक  व्यक्ति को किराए पर दिया था। मगर जब वह छोड़कर गए तो बिल पूरा जमा दिखाया था लेकिन जब दो माह बाद बिल आया तो उसमें 65 हजार बकाया थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed