फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rickshaw driver started firing on youth, one injured

रिक्शा चालक ने युवकों पर की फायरिंग, एक घायल

Sat, 05 Jul 2014 09:06 PM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
rickshaw driver started firing on youth, one injured

दिल्ली के रोहिणी नॉर्थ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक खड़ी करने को लेकर दो युवकों व रिक्शा चालक में विवाद हो गया।

विज्ञापन


थोड़ी देर बाद रिक्शा चालक अपने साथी के साथ आया और गोली चला दी, जिससे एक युवक घायल हो गया। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रिक्शा चालक की इस हरकत से लोगों में रोष व्याप्त है।

गाली देने से मना किया तो पीटा

rickshaw driver started firing on youth, one injured

पुलिस के अनुसार गुरविंद्र (20) सपरिवार रोहिणी सेक्टर 5 में रहता है। वह निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात उसने अपने दोस्त सन्नी को फोन कर अंबेडकर अस्पताल के पास बुलाया।

सन्नी के आने के बाद दोनों अस्पताल के पास स्थित टिक्की वाले के पास पहुंचे। बाइक खड़ी कर दोनों टिक्की खाने लगे।
 
इसी दौरान रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन से सवारी लेकर एक रिक्शा चालक वहां पहुंचा। रास्ते पर बाइक खड़ी करने को लेकर वह गालियां देने लगा। गुरविंद्र के मना करने पर रिक्शा चालक ने उसकी पिटाई कर दी। आस पास के लोगों ने मामला शांत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्‍शा चालक ने चला दी गोली

rickshaw driver started firing on youth, one injured

रात करीब साढ़े दस बजे गुरविंद्र और सन्नी घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आए। गुरविंद्र के मुताबिक बाइक की पिछली सीट पर झगड़ा करने वाला रिक्शा चालक बैठा था। जिसने उसे देखते ही गोली चला दी। गोली उसके बगल से निकल गई।

आरोपी ने दूसरी गोली चलाई, जो सीधे सन्नी के पेट में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार फरार हो गए। सन्नी को जख्मी हालत में मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे शालीमार बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरविंद्र के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed