फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired personnel of the Ministry of Finance's car robbed, except to see the GPS took flees

वित्त मंत्रालय के रिटायर्ड कर्मी की कार लूटी, जीपीएस लगा देख छोड़कर भागे

Sat, 06 Feb 2016 09:32 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 06 Feb 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
Retired personnel of the Ministry of Finance's car robbed, except to see the GPS took flees

दिल्ली वित्त मंत्रालय से रिटायर्ड कर्मचारी के ड्राइवर को अगवा कर तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर कार लूट ली। वारदात शुक्रवार रात वैशाली में एक फार्म हाउस के बाहर हुई।

विज्ञापन


हालांकि कार में जीपीएस लगा देख बदमाशों ने चालक को पीटा और कविनगर में डायमंड फ्लाईओवर पर कार छोड़कर भाग गए। हालांकि हल्ला मचा था कि कार में लगे जीपीएस से कार बंद कर दी गई थी, जिसके बाद बदमाश भागे।
विज्ञापन


पुलिस को भी यही सूचना मिली थी, लेकिन कार मालिक ने बताया कि पिछले साल सितंबर में उन्होंने करीब पांच हजार रुपये कीमत में जीपीएस सिस्टम लगवाया था, जिसमें कार बंद करने क्षमता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विवेक विहार निवासी एसएन शर्मा वित्त मंत्रालय से रिटायर्ड हैं। रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी बेटी और कुछ रिश्तेदार फार्म हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

ड्राइवर नरेंद्र को कार पार्किंग में लगाने के लिए कहकर सभी फार्म हाउस में चले गए। नरेंद्र ने बताया कि कुछ देर बाद वह किसी काम से वैशाली सेक्टर-4 मार्केट की ओर आया, जहां तीन बदमाश कार के सामने आ गए।

कार रुकते ही बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने उसे पिछली सीट पर धकेल दिया और एक बदमाश कार चलाने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटा और हाथ पैर बांध दिए।

बदमाश एनएच-24 के रास्ते हापुड़ रोड स्थित सीजीओ कांप्लेक्स के पास पहुंचे, जहां डायमंड फ्लाइओवर पर बदमाशों ने उससे कार में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्मट) लगा होने के बारे में पूछा।

जीपीएस लगा होना बताने पर बदमाशों ने उससे जानकारी कर जीपीएस देखा और उसे पीटने लगे। इसके बाद कार छोड़कर भाग गए।

उसने बंधन मुक्त होकर लोगों की मदद से पुलिस और मालिक को घटना की सूचना दी। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

लोकेशन पता कर रहे थे रिटायर्ड कर्मचारी
रात करीब साढ़े 10 बजे शादी समारोह से परिवार के लोग बाहर आए तो कार नहीं मिली। बेटी ने पिता एसएन शर्मा को जानकारी दी।

एसएन शर्मा ने बताया कि उन्होंने जीपीएस से कार की लोकेशन पता की, जो सीजीओ कम्प्लेक्स गाजियाबाद मिली। वे कार की तलाश में सीजीओ कांप्लेक्स की ओर निकले, इसी दौरान ड्राइवर का भी फोन उन्हें आ गया।


सॉफ्टवेयर इंजीनियर से कार लूटने वाला गिरोह तो नहीं
30 जनवरी को वैशाली सेक्टर-4 पुलिया से तीन बदमाशों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बंधक बनाकर कार लूटी थी और इंजीनियर को मुरादाबाद फेंक दिया था। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले वही बदमाश हो सकते हैं, जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed